समाचार एजेंसी एपी ने कहना है कि हांगकांग में टीवी प्रसारणों पर नज़र रखनेवाली संस्था ने एटीवी नाम के चैनल पर ग़लत ख़बर चलाने के लिए तीन लाख हांगकांग डालर जुर्माना लगाया है. नियामक एजेंसी का कहना था कि ढेरों शिकायतों के बाद भी चैनल ने ग़लत ख़बर को जल्द नहीं हटाया. चैनल ने ख़बर दी थी कि पूर्व चीनी राष्ट्रपति जियांग जेमिन की मौत हो गई है. साभार : बीबीसी





