विजन वर्ल्ड न्यूज चैनल से खबर है कि कई लोगों ने चैनल के साथ अपनी नई पारी शुरू की है. सी न्यूज और ईटीवी को अपनी सेवाएं दे चुके आलोक कृष्ण दीक्षित ने विजन वर्ल्ड के साथ अपनी नई पारी शुरू की है. उन्हें चैनल का आउटपुट हेड बनाया गया है. आलोक के अलावा पूनम पाल, रुबी विराठी, नीरज सेठी, गजेंद्र कुमार, अमित गर्ग, ऋषभ सक्सेना, हिमात्री, ऋषि कुमार ने आउटपुट में ज्वाइन किया है.
इनके अलावा आईटी में चंचल कुमार एवं विष्णु की ज्वाइनिंग हुई है. इसके अलावा भी कई लोग चैनल से शीघ्र जुड़ने वाले हैं. गौरतलब है कि आजाद न्यूज, न्यूज एक्सप्रेस जैसे चैनलों के लांचिंग टीम के सदस्य रह चुके सरफराज सैफी इस चैनल के कार्यकारी संपादक हैं. ये नियुक्तियां उनके ही निर्देशन में चल रही हैं. चैनल के डाइरेक्टर अपूर्व पाठक एवं सीईओ नसीम वाहिद हैं.






