Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

तांत्रिक ने सप्‍ताह भर दो नाबालिगों के साथ किया बलात्‍कार

: पहले भी हत्या के मामले में जा चुका हैं जेल : बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक रूह कंपाने सरीखा मामला सामने आया है। बाड़मेर के गुडामालानी कस्बे में एक तांत्रिक ने चौदह और पन्द्रह साल की दो बहनों का अपहरण करके उनका सात दिनों तक लगातार बलात्कार किया। यह तांत्रिक पूर्व में भी ऐसे ही नाबालिग का अपहरण, बलात्कार और हत्या के मामले में आरोपी रह चुका है। लेकिन सबसे गम्भीर बात यह हैं कि इस बार जिन दो नाबालिग लड़कियों का इसने बलात्कार किया वो इसके नजदीकी रिश्तेदार की पुत्रियां थी।

: पहले भी हत्या के मामले में जा चुका हैं जेल : बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक रूह कंपाने सरीखा मामला सामने आया है। बाड़मेर के गुडामालानी कस्बे में एक तांत्रिक ने चौदह और पन्द्रह साल की दो बहनों का अपहरण करके उनका सात दिनों तक लगातार बलात्कार किया। यह तांत्रिक पूर्व में भी ऐसे ही नाबालिग का अपहरण, बलात्कार और हत्या के मामले में आरोपी रह चुका है। लेकिन सबसे गम्भीर बात यह हैं कि इस बार जिन दो नाबालिग लड़कियों का इसने बलात्कार किया वो इसके नजदीकी रिश्तेदार की पुत्रियां थी।

सीमावर्ती बाड़मेर में तंत्र मन्त्र पर लोगों का अंधविश्वास हैं यहाँ तांत्रिकों का जीवन यापन इन्हीं अन्धविश्वासी लोगों के विश्वास पर चलता है। लेकिन इंसान जब इसी भरोसे का गलत फायदा उठाते हुए अपनी आदतों से मजबूर होकर और अपनी गंदी मानसिकता के वश में आकर बहशीपन पर उतर जाए तो वो रिश्तों की हर सीमा को लांघ डालता हैं। ऐसा ही वाकया बाड़मेर के गुडामालानी इलाके में हुआ है। एक तांत्रिक ने अपने ही नजदीकी रिश्तेदार की दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण बीती 13 फरवरी को किया और उनके साथ एक हफ्ते तक राजस्थान और गुजरात के कई इलाकों में दुष्कर्म किया। बाद में जब उसकी हवस पूरी हुई तो वो लड़कियों को वापस घर से चार किलोमीटर दूर फेंक कर चला गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। पुलिस इस मामले के खुलासे के बाद आरोपी युवक को पकड़ने के लिए भाग रही हैं। लेकिन कई दिन गुजर जाने के बाद भी यह आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

दरअसल प्रिया और मनीषा (बदले हुए नाम) अपने घर के पास स्थित खेत में शाम के समय काम कर रही थी। इस दौरान वहां पर आरोपी कुम्भा राम सुथार अपने एक साथी के साथ आया और इन दोनों को आवाज़ देकर पास बुलाया। लडकियां इस आरोपी को नजदीकी रिश्तेदार होने के कारण अच्छी तरह से पहचानती थी और भरोसा करके वो आरोपी की गाड़ी तक चली गईं। इस के बाद आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर दोनों नाबालिग लड़कियों को अपनी गाड़ी में जबरदस्ती बिठा दिया और वहां से वो उन दोनों को पाली ले गए। पाली में एक रात बिताने के बाद आरोपी इन दोनों लड़कियों को लेकर गुजरात के हिम्मतनगर इलाके में ले गये और किसी के मकान में इन के साथ बारी बारी से दिन और रात में दुष्कर्म किया। पीडि़ताओं के अनुसार आरोपी के इस कृत्य का उसने विरोध करने के प्रयास किया तो उसने चाकू उसके गले पर रख कर चुप रहने को कहा और चुप नहीं रहने की दशा में उसे मार डालने की धमकी दी। यही पर इस सनकी तांत्रिक की हैवानियत और वहशीपन का अंत नहीं हुआ और हिम्मतनगर स्थित उस मकान से निकल कर ये आरोपी किसी अज्ञात स्थान पर स्थित एक होटल पहुंचा और होटल के पास उसने अपनी कार किसी अँधेरी जगह पर रोक कर बारी बारी से दोनों के साथ कार में ही फिर से दुष्कर्म किया।

इस दौरान भी दोनो नाबालिग लड़कियों ने फिर से इसका विरोध किया तो आरोपी ने चाक़ू और तलवार दिखा कर उनको मार देने की धमकी देकर चुप करवा दिया। तांत्रिक कई बार लड़कियों के सिर पर एक कपड़ा बार-बार घुमाता रहा। जो शायद उसकी तांत्रिक विद्या की कोई कोशिश थी। करीब एक साप्ताह तक इन दोनों के साथ लगातार दुष्कर्म होता रहा और लड़कियों को एक हफ्ते बाद वो उनके घर से 5 किलोमीटर दूर फेंक कर फरार हो गया। परिजन उसके बाद से लगातार पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की चौखट पर जाकर न्याय की गुहार कर रहे हैं, लेकिन आरोपी अभी पुलिस से कोसों दूर हैं।

इस घटना के बाद पुलिस के होश भी फाख्ता हो चले हैं। पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण और बलात्कार की घटना सामने आने के बाद विशेष टीमों का गठन कर दिया हैं और आरोपी की तलाश में उसके सम्भावित ठिकानों पर दबिश देनी शुरू कर दी है। लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा है, जो पुलिस के लिए सिरदर्द का मामला बनता जा रहा हैं। बाड़मेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र मीणा के अनुसार आरोपी पूर्व में भी ऐसी वारदातों का दोषी रहा है और उस पर हत्या का मामला भी चल रहा हैं। साथ ही पुलिस का कहना है कि आरोपी तांत्रिक का काम करता हैं, यह भी पुलिस जांच का मुद्दा हैं कि किसी अंधविश्वास के कारण उसके द्वारा बार बार नाबालिग लड़कियों के अपहरण और बलात्कार की घटनाए तो नहीं की जा रही हैं। बाड़मेर में हुए इस नाबालिग बलात्कार के मामले ने सभी को चौंका दिया हैं। क्यूंकि इस इलाके में ऐसे मामले कम ही सुनने में आते हैं कि कोई व्यक्ति अपनी हवस के कारण 14-15 वर्षीय लड़कियां जो उसकी बेटी की उम्र की है उनसे बलात्कार जैसा घिनोना अपराध भी कारित कर सकता है।

शादी नहीं की तो मार दिया था लड़की को : इसी तांत्रिक ने अपने तन्त्र मन्त्र की गिरफ्त में आये एक परिवार की जवान बेटी को शादी नहीं करने के कारण मार डाला था। 25 जून 2011 को इस बहशी तांत्रिक ने सांजटा गाँव निवासी 17 वर्षीय निर्मला को शादी के कारण लिए पहले तो अपने वश में किया और फिर उसका अपहरण कर लिया, जब लडक़ी ने शादी करने से मना किया तो लडक़ी की हत्या कर उसके शव को कुँए में फेक दिया। इस घटना के बाद आस पास के इलाके में सनसनी फ़ैल गई थी। यही नहीं इस तांत्रिक ने जब लडक़ी का अपहरण किया तो उसके बाद तांत्रिक की पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली और तांत्रिक उस मामले में जेल जा चुका है।

दुर्गसिंह राजपुरोहित की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...