दैनिक भास्कर के बीटीवी से इस्तीफा देने वाले रवींद्र कैलासिया ने भोपाल में जागरण समूह का अखबार नवदुनिया से जुड़ गए हैं. उन्होंने न्यूज एडिटर के पद पर ज्वाइन किया है. रवींद्र कैलासिया ने 1 मार्च को अपनी नई जिम्मेदारी संभाली. रवींद्र कैलासिया मध्य प्रदेश के तेजतर्रार तथा जानेमाने पत्रकार हैं. वे तीन दशकों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 84 में नईदुनिया के साथ की थी. नवदुनिया के साथ ये घर वापसी कर रहे हैं. इसके अलावा इन्होंने चौथा संसार, नवभारत, दैनिक भास्कर, पत्रिका को भी लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी हैं.
राष्ट्रीय सहारा, बनारस से खबर है कि देवकी नंदन मिश्रा ने अपना कार्यभार संभाल लिया है. उन्होंने शुक्रवार को यूनिट हेड के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभाली. उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों ही देवकी नंदन का तबादला पटना से बनारस किया गया था.






