Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

नए एफएम चैनल के जरिए होगा रेडियो उद्योग का विस्तार

वित्त वर्ष 2013-14 के आम बजट में नए एफएम रेडियो स्टेशन खोलने के प्रावधान का मीडिया कंपनियों ने स्वागत किया है। उनका कहना है कि इससे रोजगार तो बढ़ेगा ही, लोगों को न्यूज, नेटवॢकंग, करंट अफेयर्स और खेल आदि से जुड़े नए और बेहतरीन प्रोग्राम भी सुनने को मिल सकेंगे। बजट के अनुसार वर्ष 2014 में 839 एफएम रेडियो लाइसेंस की नीलामी की जाएगी। ये 294 ऐसे शहरों में होंगे जिनकी आबादी एक लाख है।

वित्त वर्ष 2013-14 के आम बजट में नए एफएम रेडियो स्टेशन खोलने के प्रावधान का मीडिया कंपनियों ने स्वागत किया है। उनका कहना है कि इससे रोजगार तो बढ़ेगा ही, लोगों को न्यूज, नेटवॢकंग, करंट अफेयर्स और खेल आदि से जुड़े नए और बेहतरीन प्रोग्राम भी सुनने को मिल सकेंगे। बजट के अनुसार वर्ष 2014 में 839 एफएम रेडियो लाइसेंस की नीलामी की जाएगी। ये 294 ऐसे शहरों में होंगे जिनकी आबादी एक लाख है।

रिलायंस ब्रॉडकास्ट नेटवर्क लिमिडेट के सीईओ तरुण कटियाल के मुताबिक नए प्राइवेट एफएम रेडियो स्टेशन अथवा चैनेल शुरू की जानके की घोषणा सरकार का एक अच्छा फैसला है। रेडियो विस्तार के तीसरे चरण में नए लाइसेंस की नीलामी बड़ा कदम है। इससे जहां एक ओर रोजगार बढ़ेंगे वहीं समाचार, नेटवॢकंग, खेल और सामयिक विषयों आदि से जुड़े नए प्रोग्राम लोगों को सुनने को मिलेंगे। उनके मुताबिक नए एफएम चैनेल से उद्योग का मुनाफा और राजस्व दोनों में तेजी से बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। इसके अन्य फायदे भी होगे। न्यूज, नेटवॢकंग, करंट अफेयर्स और खेल जैसे प्रोग्रामों की लोगों को उपलब्धता होगी। हम नए श्रोताओं के लिए नए प्रकार के कंटेंट और नए विषयों पर भी फोकस कर रहे हैं।

रिचर्स कंपनी प्राइस वॉटर कूपर की मीडिया व इंटरटेंमेंट प्रमुख स्मिता झा के मुताबिक रेडियो विस्तार के तीसरे चरण में वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने प्राइवेट एफएम स्टेशन शुरू करने की जो घोषणाएं की हैं उससे इस उद्योग में क्रांति आएगी। उनके मुताबिक सरकार की इन घोषणाओं का इंतजार उद्योग पिछले दो वर्षो से कर रहा था। नए लाइसेंस के जरिए सरकार को तो शुल्क प्राप्त होगा ही, रेडियो उद्योग की भी रफ्तार तेज होगी। रेडियो जॉकी और जानकारों का कहना है कि नए एफएम चैनल के शुरू होने से इस सेक्टर में युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। मौजूदा समय में एफएम रेडियो की सेवाएं कुछ बड़े महानगरों तक ही सीमित हैं। (भास्‍कर)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...