युवा व प्रतिभाशाली पत्रकार मयंक सक्सेना ने अपनी नई पारी समाचार प्लस चैनल के साथ शुरू की है. उन्हें चैनल में सीनियर प्रोड्यूसर बनाया गया है. वे आउटपुट में अपनी सेवाएं देंगे. मयंक ने कुछ महीने पहले न्यूज24 चैनल से इस्तीफा दे दिया था. मयंक न्यूज24 से पहले जी न्यूज, सीएनईबी, सी वोटर समेत कई चैनलों में कार्यरत रहे हैं. मयंक पत्रकारिता में दिल की सुनने वाले पत्रकार माने जाते हैं इसलिए जब जी किया नौकरी की जब मन नहीं रमा तो अपनी मर्जी से इस्तीफा देकर यायावरी करने निकल पड़े.
लखनऊ के रहने वाले मयंक नई पीढ़ी के उन तेजतर्रार पत्रकारों में हैं जो अपनी बात पूरे तर्क व दबंगई के साथ रखने के लिए जाने जाते हैं. माखनलाल से पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद मयंक सक्सेना ने जी न्यूज के साथ जुड़कर अपनी पारी की शुरुआत की थी. ब्लागिंग, वेब और सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले मयंक की रुचि फिल्म, साहित्य और संगीत में भी है.






