Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

कहानी उस पत्रकार की इस प्रकार है…

सेवा में, प्रधान संपादक (यशवन्त जी), सादर प्रणाम! मेरे एक मित्र ने बताया कि आप पत्रकारों की खबर भी छापते हैं। जो पत्रकार अनियमितता करता हो उसका पोल खोलते हैं। लेकिन मुझे दुःख के साथ कहना पड़ रहा है कि एक पत्रकार जो तस्कर है अखबारों से निकाला जा चुका है उसका संरक्षण आप दे रहे हैं तथा उसकी लिखी खबर भी लगा रहे हैं। इसके पहले भी मैं आपको एक मेल भड़ास4मीडिया पर किया था। आपने कुछ उत्तर नहीं दिया। कहानी उस पत्रकार की इस प्रकार है-

सेवा में, प्रधान संपादक (यशवन्त जी), सादर प्रणाम! मेरे एक मित्र ने बताया कि आप पत्रकारों की खबर भी छापते हैं। जो पत्रकार अनियमितता करता हो उसका पोल खोलते हैं। लेकिन मुझे दुःख के साथ कहना पड़ रहा है कि एक पत्रकार जो तस्कर है अखबारों से निकाला जा चुका है उसका संरक्षण आप दे रहे हैं तथा उसकी लिखी खबर भी लगा रहे हैं। इसके पहले भी मैं आपको एक मेल भड़ास4मीडिया पर किया था। आपने कुछ उत्तर नहीं दिया। कहानी उस पत्रकार की इस प्रकार है-

महराजगंज जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर हमारा कस्बा ठूठीबारी स्थित है जो नेपाल बार्डर के समीप है। यहां पर तस्करी खुलेआम होती है और यह पत्रकार की कहानी है कि कथा कथित पत्रकार अरूण कुमार वर्मा पुत्र भगवती प्रसाद वर्मा अमर उजाला का ठूठीबारी का प्रतिनिधि था और सहज जन सेवा केन्द्र चलाता था। उसने हमारे मोटर सायकिल का वीमा सहज जन सेवा केन्द्र से  किया। जिस मोटर सायकिल का नंबर यू.पी.56 ई 8084 का वीमा फर्जी स्कैन करके दिया। मेंरे तरह ही लगभग दस लोगों का वीमा स्कैन करके फर्जी तरीके से नाम बदलकर सबको देता गया। जब इसकी जानकारी हमको हुयी तो हमने वीमा कंपनी ओरियेन्टल को पत्र लिख सत्यता जॉच करने के लिये पहल किये। वस्तुतः मामला फर्जी निकला। सहज कंपनी के द्वारा मामला फर्जी होन पर उसका लाइसेंस निरस्त हो गया तथा हम लोगों ने जिलाधिकारी से शिकायत की। जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर ठूठीबारी कोतवाली के अन्तर्गत 08.10.2012 को आई.पी.सी. की धारा 419, 420, 467, 468, 471, 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। गिरफ्तारी भी हुई अन्ततः 6 महीना जेल भी रहा और कुछ दिनों के बाद एक महिला से दुष्कर्म में पकडा़ गया। फलतः गॉव के लोगों ने पंचायत कर मामला समझा बुझा दिया। गॉव के लोग अमर उजाला के जिला प्रभारी धीरज पाण्डेय से मुुलाकात की और सारी कहानी बताई। धीरज पाण्डेय ने उसको अपने अखबार से निकाल दिया।

अभी हमारे एक मित्र ने बताया कि वह भड़ास के लिये काम कर रहा है। मेरे पैर से जमीन खिसक गयी कि क्या यशवन्त जी ऐसे लोगों को जोड़ना प्रारम्भ कर दिये हैं। वह इन दिनों पुलिस पर अपनी धाक जमाने के लिये अपनी भी एक बेबसाइट चला रहा है। उस पर रिपोर्टिंग करता है तथा अपने को पत्रकार कहता है। जो आपके बेबसाइट पर श्री श्री रविशंकर की समाचार चल रही है वह उसका नहीं है, एक रिपोर्टर दिवाकर पाण्डेय का है, जो उस वेबसाइट पर खबर चलती है उसकी कॉपी कर आपको भेजता है जिससे आपकी छवि खराब हो रही है। मैं नीचे एफ. आई. आर. की प्रति एवं सहज जन सेवा केन्द्र का आई कार्ड तथा दिवाकर पाण्डेय का लिखा समाचार अटैच कर रहा हूं… स्वयं आप देख लीजिए। सच्चाई पता चल जायेगी। एफ.आई.आर. मेरी माता मंजू देवी द्वारा किया गया। मैं उन्हीं वादी का पुत्र हूं जो एक सरकारी बैंक में मैनेजर हूं।   

धन्यवाद!
मुन्ना प्रसाद जायसवाल   

पुत्र प्रभुनाथ जायसवाल
ठूठीबारी, जिला महराजगंज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...