देवरिया से खबर आ रही है कि प्रतापगढ़ के कुंडा में शहीद हुए पुलिस उपाधीक्षक जिया उल हक़ के परिवार वालों ने हत्या में नामजद प्रदेश के मंत्री राजा भैया की गिरफ़्तारी तक उनके शव को सुपुर्द-ए-खाक न करने का फैसला किया है. साथ ही अपनी मांग मनवाने के लिए पत्नी समेत उनका परिवार आमरण अनशन पर बैठ गया है. परिवार मुख्यमंत्री को बुलाने की भी मांग कर रहा है. चर्चा है कि दिल्ली के शाही इमाम भी देवरिया पहुंच रहे हैं.
जिया उल हक़ की पत्नी ने कहा है कि जब तक मुख्यमंत्री यहां आकर हालात का जायजा नहीं लेंगे, तब तक शव को सुपुर्द -ऐ-खाक नहीं किया जायेगा. उनका कहना है कि अगर मुख्यमंत्री यहां नहीं आये तो वो भी जान दे देंगी. इसी बीच सरकार ने कुंडा के कोतवाल सर्वेश मिश्रा और पुलिस उपाधीक्षक इमरान को भी निलंबित कर दिया है.





