लखनऊ से खबर है कि यूपी सरकार ने मुज़फ्फरनगर, नोएडा, गाजियाबाद के एसएसपी समेत करीब 16 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है. नोएडा में शलभ माथुर करीब बीस दिन पहले ही आए थे और उनका भी तबादला हो गया है. शलभ माथुर को वेटिंग में डालकर डीजीपी आफिस से अटैच कर दिया गया है. नोएडा का नया एसएसपी प्रतींद्र पाल सिंह को बनाया गया है जो इससे पहले रामपुर में एसपी के पद पर तैनात थे.
भावेश कुमार सिंह को मेरठ का आईजी बनाया गया है. मुज़फ्फरनगर के एसएसपी नितिन तिवारी को ग़ाज़ियाबाद, जौनपुर की एसएसपी मंजिल सैनी को मुज़फ्फरनगर, गाजियाबाद के एसएसपी प्रशांत कुमार को लखीमपुर खीरी, कानपुर पीएसी से उमेश कुमार सिंह को रामपुर और उमेश कुमार श्रीवास्तव को देवरिया में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.
नवीन अरोरा को गोरखपुर का डीआईजी, बलिकरण यादव को पुलिस अधीक्षक जौनपुर, दीपक रतन को पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिसूचना, वसी अहमद को एसपी रेलवे आगरा, ओपी श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण, वीरेंदर कुमार शेखर पीएसी इटावा, दलबीर यादव को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना बनाया गया है. मेरठ के एडीजी ओपी सिंह को भी वेटिंग में डालकर डीजीपी आफिस से अटैच कर दिया गया है.





