मध्यप्रदेश से खबर है कि वरिष्ठ पत्रकार मुकेश तिवारी को नईदुनिया, उज्जैन का प्रभारी संपादक बनाया गया है। उन्होंने उज्जैन में ज्वाइन भी कर लिया है। हाल ही में उन्होंने पत्रिका को अलविदा कहकर इंदौर में ही नईदुनिया के साथ पारी की शुरुआत की थी। भाजपा-संघ और रेलवे बीट पर उनकी खासी पकड़ मानी जाती है। प्रबंधन के इस निर्णय को आम चुनाव सहित सिहस्थ की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।
भड़ास तक सूचनाएं आप [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





