ओड़ीसा के क्योंझर जिले में सड़क दुर्घटना में एक पत्रकार सहित दो लोगों की तब मौत हो गयी जब उनकी जीप सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गयी. पुलिस ने बताया कि यह हादसा पिपलिया में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ. उस वक्त मीडिया कर्मियों का एक समूह जीप से पुरी से जोड़ा की ओर जा रहा था.
उन्होंने बताया कि एक अखबार में संवाददाता बलराम महापात्र (45) की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं जीप चालक ने क्योंझर जिला मुख्यालय अस्पताल में दम तोड़ दिया. घायल अन्य मीडियाकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.





