श्री न्यूज से खबर है कि प्रभात शुंगलू ने इस्तीफा दे दिया है. वे मैनेजिंग एडिटर के पद पर कार्यरत थे. श्री न्यूज से आरपीएम के इस्तीफा देने के बाद प्रभात को कंसल्टिंग एडिटर से मैनेजिंग एडिटर बनाया गया था. इसके पहले वे न्यूज एक्सप्रेस के साथ जुड़े हुए थे. प्रभात शुंगलू ने करियर की शुरुआत 1990 में स्टेट्समैन से की थी. इसके बाद पायनियर, टाइम्स आफ इंडिया होते हुए बीआईटीवी के जरिए इलेक्ट्रानिक मीडिया में आए.
बीआईटीवी से इस्तीफा वे आजतक पहुंचे. इसके बाद वे स्टार न्यूज गए. स्टार से इस्तीफा देने के बाद आईबीएन7 के साथ जुड़े. यहां से इस्तीफा देकर वे राज्य सभा टीवी में सीनियर असिस्टेंट एडिटर बने. कुछ दिनों तक यहां काम करने के बाद वे न्यूज एक्सप्रेस पहुंच गए. यहां पर भी उनका मिजाज जम नहीं पाया, जिसके चलते उन्होंने इस्तीफा दे दिया था. अजय उपाध्याय के श्री मीडिया समूह के संपादक बनने के बाद प्रभात शुंगलू श्री न्यूज से जुड़े थे. यहां भी वे लंबी पारी नहीं खेल पाए. प्रभात शुंगलू ने कई किताबें भी लिखी हैं.






