पंजाब के बठिंडा सिटी से खबर आ रही है कि करीब छह माह पहले सिरसा से बठिंडा दैनिक भास्कर में भेजे गए रिपोर्टर राजकमल कटारिया ने संस्थान को अपना इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफा देने का कारण वापस हरियाणा में तबादला न होना बताया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले भी दैनिक भास्कर से आधा दर्जन के करीब रिपोर्टर पिछले एक साल में संस्थान से नाखुश होकर अलविदा कह चुके हैं। सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि राजकमल कटारिया के बाद एक और रिपोर्टर ने फिर से संस्थान से नाता तोडऩे का मन बना लिया है। जो पहले भी संस्थान में काम करने के बाद इस्तीफा दे चुके हैं।
दैनिक जागरण, दिल्ली से खबर है कि एसके गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया है. वे दिल्ली में रिपोर्टर के पद पर कार्यरत थे। एसके गुप्ता ने अपनी नई पारी दिल्ली में ही दैनिक भास्कर के साथ शुरू की है। उन्हें यहां भी रिपोर्टर बनाया गया है। वे एजुकेशन बीट की जिम्मेदारी संभालेंगे।





