नई दिल्ली। केके बिरला फाउंडेशन ने "बिहारी पुरस्कार" की घोषणा की है। वर्ष 2012 के 22वें पुरस्कार के लिए जयपुर के हरिराम मीणा के उपन्यास 'धूणी तपे तीर' को चुना गया है। इस पुस्तक का प्रकाशन वर्ष 2008 है। बिहारी पुरस्कार में एक प्रशस्ति पत्र, एक प्रतीक चिन्ह व एक लाख रुपए की राशि भेंट की जाती है। यह जानकारी फाउंडेशन निर्मलकांति भट्टाचार्य ने दी।
केके बिरला फाउंडेशन द्वारा हर साल दिए जाने वाले तीन में से एक बिहारी पुरस्कार है। इसके तहत राजस्थान के हिंदी और राजस्थानी लेखकों की उत्कृष्ट कृति का चयन किया जाता है। इस पुरस्कार की स्थापना 1991 में हुई थी। अब तक 21 मूर्धन्य साहित्कारों को इससे नवाजा जा चुका है।






