आई नेक्स्ट समूह की हालत पूरी तरह खराब है. इस अखबार को अच्छे लोग नहीं मिल पा रहे हैं, जो लोग यहां काम कर रहे हैं वो भी टिकना नहीं चाह रहे हैं. खबर है कि आई नेक्स्ट, आगरा के संपादकीय प्रभारी मुकुंद मिश्रा से प्रबंधन ने इस्तीफा मांग लिया है. सूत्रों का कहना है कि प्रबंधन उनके कामों से खुश नहीं था. मुकुंद के जाने के बाद आई नेक्स्ट, देहरादून के संपादकीय प्रभारी कुणाल वर्मा को आगरा की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है.
खबर है कि कुणाल वर्मा ने आगरा में ज्वाइन कर लिया है. गौरतलब है कि इसके पहले भी कुणाल वर्मा को प्रबंधन ने देहरादून से बरेली भेजा था. कुणाल ने बरेली में स्थितियों में सुधार करना शुरू किया तो देहरादून में टैबलाइड की हालत खराब होने लगी. मजबूरन प्रबंधन ने दुबारा उनको देहरादून में आई नेक्स्ट की जिम्मेदारी सौंपी. अब एक बार फिर उनकी काबिलियत को देखते हुए प्रबंधन उन्हें नई नियुक्ति न होने तक आगरा की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है.





