राजस्थान पत्रिका, जोधपुर से खबर है कि देवकीनंदन व्यास ने इस्तीफा दे दिया है. वे लंबे समय से अखबार को अपनी सेवाएं दे रहे थे. देवकीनंदन ने पत्रकारिता छोड़कर वकालत का पेशा अपना लिया है. देवकीनंदन की गिनती अच्छे पत्रकारों में की जाती है. हालांकि सूत्रों का कहना है कि वे विधि संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं देते रह सकते हैं. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है. इसके पहले भी हालात खराब होने के चलते राजस्थान पत्रिका से नरेश आर्य, दुर्गादास वैष्णव, अचल सिंह मेडतिया, सुरेश व्यास, प्रवीण धींगरा, राजेंद्र गोस्वामी और कई पुराने लोग जा चुके हैं.
जी24 घंटे छत्तीसगढ़ से खबर है कि शिरीष मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर इनपुट हेड के पद पर कार्यरत थे. खबर आ रही है कि वे सहारा ज्वाइन करने वाले हैं. उन्हें रायपुर का ब्यूरोचीफ बनाया जाएगा. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. शिरीष कई चैनलों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.






