दैनिक जागरण के सीएमडी महेंद्र मोहन गुप्ता की पत्नी प्रमिला का बुधवार की सुबह सिंगापुर में निधन हो गया. वे काफी समय से बीमार थीं. उनका इलाज सिंगापुर में ही चल रहा था. पिछले महीने 20 तारीख को उन्हें सिंगापुर के किसी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. तबीयत में सुधार होने के बाद वे सोमवार को सिंगापुर से वापस आई थीं. मंगलवार को उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें सिंगापुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.





