Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

”मुंबई में लेमन टीवी के आफिस की बत्ती गुल”

: कानाफूसी : मुंबई में अपने आप को बिग न्यूज़ मेकर समझने वाले आर.के.बी.शो के संचालक राजीव कुंवर बजाज ने मुंबई में लेमन टीवी का बेड़ा गर्क कर दिया है. सहारा, मुंबई से निकाले जाने पर आरकेबी ने लेमन टीवी के मालिक जहीर अहमद से समझौता कर लेमन टीवी को अपने हाथ में लिया. तब उन्होंने लेमन टीवी के लिए कई बड़े बड़े वादे किए. लेमन टीवी के मालिक ने उन पर भरोसा करके उनको मुंबई में लेमन टीवी चलाने को दे दिया. पर इन दिनों लेमन की तस्वीर काफी बदहाल है.

: कानाफूसी : मुंबई में अपने आप को बिग न्यूज़ मेकर समझने वाले आर.के.बी.शो के संचालक राजीव कुंवर बजाज ने मुंबई में लेमन टीवी का बेड़ा गर्क कर दिया है. सहारा, मुंबई से निकाले जाने पर आरकेबी ने लेमन टीवी के मालिक जहीर अहमद से समझौता कर लेमन टीवी को अपने हाथ में लिया. तब उन्होंने लेमन टीवी के लिए कई बड़े बड़े वादे किए. लेमन टीवी के मालिक ने उन पर भरोसा करके उनको मुंबई में लेमन टीवी चलाने को दे दिया. पर इन दिनों लेमन की तस्वीर काफी बदहाल है.

मुंबई के लेमन टीवी ऑफिस में बिजली बिल ना भरने की वजह से पिछले चार महीनों से बिजली कटी हुई है और आधे घंटे की सीडी जनरेटर की मदद से बना कर कई केबल ऑपरेटरों के पास जबरदस्ती चलवाया जा रहा है. इससे आप खुद समझ सकते हैं कि जब ऑफिस का यह हाल है तो बाकि स्टाफ का क्या हाल होगा. मैं खुद एक भुक्तभोगी हूँ. मेरी कई स्टोरियों पर बजाज साहब ने कई लाखों रुपया बनाये थे. मगर उसे लेमन में नहीं लगाया. जब लेमन में पैसा इनकमिंग था तो बजाज साहब ने खुद की जेब भरी, बाकी को अपने हाल पर छोड़ दिया.

मुंबई में लेमन टीवी के नाम पर कई बिल्डरों से जबरदस्ती वसूली करने वाले बजाज साहब खुद अपना चैनल नहीं चला सके. मेरी लेमन टीवी के मालिक जहीर अहमद से यही गुजारिश है कि बजाज को निकाल कर किसी अच्छे आदमी को चैनल चलाने को दें अन्यथा एक अच्छा चैनल बंद हो जायेगा. मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है मगर अपने मन की भड़ास निकाल कर दूसरों को इस बारे में सूचित करना चाहता हूं.

धन्यवाद
एक भुक्तभोगी
[email protected]

कानाफूसी कैटगरी की खबरें पाठकों के मेल पर आधारित होती हैं जिसमें सच्चाई का पुट हो भी सकता है और नहीं भी. उपरोक्त पत्र पर अगर लेमन टीवी या किसी अन्य की तरफ से कोई जवाब [email protected] पर भेजा जाता है तो उसे प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...