समाजिक सरोकारों से जुड़े युवा पत्रकार वसीम अकरम त्यागी को कुछ अज्ञात नंबरों से धमकी भरे एसएमएस और फोन आयें हैं, जिनमें त्यागी को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस य़ुवा पत्रकार ने जारी एक बयान में कहा है कि मैंने कुंडा में हुई जिया उल हक की हत्या और यूपी की कानून व्यवस्था पर अन्यायविवेचक, तेज न्यूज और जनज्वार में एक लेख लिखा था, जिसकी वजह से कुछ लोगों ने उन्हें धमकी भरे एसएमएस और फोन कर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है।
धमकी देने वाले लोग अपने खुद को राजा भैया के पारिवारिक सदस्य बता रहे थे। उन्होंने चेतावनी दी है कि वह राजा के खिलाफ लिखना बंद कर दे वर्ना इसका अंजाम बुरा होगा। जिन नंबरों से धमकी भरे एसएमएस आये हैं वे इस प्रकार हैं – +918576004165, +919454348589, +919451200355, +919807937092, +919316689372 तथा +917503386087.





