Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

लखनऊ

सपा अब 2014 में होने वाले लोकसभा चुनावों में मुसलमानों के पलटवार के लिये तैयार हो जाए

: आजमगढ़ के मिर्जा शादाब बेग के घर की कुर्की सपा सरकार की वादा खिलाफी- रिहाई मंच :  लखनऊ/आजमगढ़ । रिहाई मंच ने गोरखपुर धमाकों के फरार आरोपी बताए जा रहे कोट मोहल्ला, किला रोड, आजमगढ़ के मिर्जा शादाब बेग के घर की कुर्की की निंदा करते हुये इसे समाजवादी पार्टी की सरकार का मुसलमानों से की गई वादाखिलाफी करार देते हुये कहा है कि सपा अब 2014 में होने वाले लोकसभा चुनावों में मुसलमानों के पलटवार के लिये तैयार हो जाए।

: आजमगढ़ के मिर्जा शादाब बेग के घर की कुर्की सपा सरकार की वादा खिलाफी- रिहाई मंच :  लखनऊ/आजमगढ़ । रिहाई मंच ने गोरखपुर धमाकों के फरार आरोपी बताए जा रहे कोट मोहल्ला, किला रोड, आजमगढ़ के मिर्जा शादाब बेग के घर की कुर्की की निंदा करते हुये इसे समाजवादी पार्टी की सरकार का मुसलमानों से की गई वादाखिलाफी करार देते हुये कहा है कि सपा अब 2014 में होने वाले लोकसभा चुनावों में मुसलमानों के पलटवार के लिये तैयार हो जाए।

आजमगढ़ रिहाई मंच के संयोजक मसीहुद्दीन संजरी ने जारी बयान में कहा कि मिर्जा शादाब बेग को जिस गोरखपुर धमाके का आरोपी बताकर घर की कुर्की की गयी है वह घटना ही संदिग्ध है। क्योंकि इसी मामले में मुख्य आरोपी आजमगढ़ के तारिक कासमी को भी बनाया गया है। जिसकी बेगुनाही का सुबूत कचहरी धमाकों में उनकी गिरफ्तारी पर गठित आर डी निमेष आयोग की रिपोर्ट है जिसमें बताया गया है कि तारिक कासमी को कचहरी धमाकों में गलत तरीके से एसटीएफ ने फंसाया है।

ऐसे में यह कैसे मान लिया जाये कि तारिक कासमी के उपर लगाये गये गोरखपुर धमाकों के आरोप सही होंगे। मंच के नेता ने कहा कि दरअसल होना तो यह चाहिये था कि सपा सरकार निमेष आयोग द्वारा तारिक कासमी को बेगुनाह साबित कर देने के बाद गोरखपुर धमाकों की भी न्यायिक जांच कराती जिसमें मिर्जा शादाब बेग को आरोपी बनाया गया है। लेकिन निमेष आयोग की रिपोर्ट को पिछले 6 माह से दबाए बैठी सपा सरकार ने ऐसा नहीं किया और मिर्जा शादाब बेग जैसे निर्दोष लड़के के घर की कुर्की करा कर पूरे परिवार को तबाह करने का काम किया है।

मंच के नेता ने सपा पर आतंकवाद के नाम पर कैद निर्दोष मुसलमानों को छोड़ने के अपने चुनावी वादे से मुकरने का आरोप लगाते हुये कहा कि क्या यह सिर्फ संयोग है कि विधान सभा में मुख्यमंत्री के बयान कि उनकी सरकार किसी भी आरोपी को नहीं छोड़ेगी के बाद ही यह कुर्की हुयी है।

द्वारा जारी- राजीव यादव, शाहनवाज आलम

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...