राजस्थान के बजट में पत्रकारों के लिए कई घोषणाएं की गई हैं. प्रदेश के अधिस्वीकृत यानि मान्यता प्राप्त पत्रकारों को लैपटॉप मिलेगा. अब 60 साल की उम्र पर पत्रकारों को 5 हजार रुपए की पेंशन दी जाएगी. पत्रकारों के लिए मेडिकल क्लेम राशि दो लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है. इन सब मेहरबानियों को देखकर कई पत्रकार संगठनों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया है.
कुछ लोगों का कहना है कि पत्रकारों को लैपटाप देने की मांग युवा व जागरूक पत्रकारों के सशक्त संगठन राजस्थान पत्रकार परिषद् ने की थी, और इसी मांग पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने असम की तर्ज पर राजस्थान में भी मान्यता प्राप्त पत्रकारों को निशुल्क लैपटाप देने की घोषणा की है, साथ ही मध्यप्रदेश की तर्ज पर पेंशन और पत्रकारों का पांच लाख का मेडीक्लेम बीमा करने की भी घोषणा की है. यह सभी सुविधाए अधिस्विकर्त पत्रकारों को मिलेगी.





