सोनभद्र में खनन का बहुत बड़ा कारोबार और खेल है. अवैध तरीके से बहुत कुछ खोदा, काटा, बेचा जा रहा है. इससे अरबों रुपये के वारे-न्यारे होते हैं. जिला खान कार्यालय इस खेल का संचालक है. वह अपने खिलाफ निगेटिव रिपोर्टिंग रोकने के लिए और खेल को शांतिपूर्ण ढंग से चलाने के लिए मीडिया वालों को भी मिलाकर खिलाकर रखता है.
जिला खान कार्यालय कई पत्रकारों को हर महीने पैसा देता है. यह पैसा मीडिया मैनेजमेंट के नाम पर दिया जाता है. सोनभद्र के पत्रकार विजय विनीत ने एक लंबा चौड़ा पत्र लिखकर और जांच की मांग करके अपने जिले में चलने वाले लंबे चौड़े काले खेल के बारे में खुलासा किया है. आप भी पढ़िए और जानिए कि मीडिया वाला चौथा खंभा अब बाकी सड़े खंभों के साथ सटकर खुद को सड़ा-गला बना चुका है. नीचे दिए गए शीर्षक पर क्लिक करें–





