आदरणीय भाई यशवंत जी, मैं रोबिन चौधरी पुत्र श्री सतीश चौधरी निवासी दामोदर पूरी, थाना जनकपुरी, सहारनपुर का निवासी हूँ। मैं पिछले लगभग डेढ़ बरस से दो पत्रकारों १. मनोज मिश्रा हिंदुस्तान से २. सुशिल कुमार दैनिक जागरण से (दोनों क्राइम रिपोर्टर) की ब्लैकमेलिंग का शिकार रह चुका हूँ। उक्त दोनों पत्रकार मुझे ब्लैकमेल कर लाखो रुपये ऐठ चुके हैं। मैं इन दोनों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा चुका हूँ।
माननीय उच्च न्यायालय इलाहबाद के निर्देशानुसार इस मामले की पुलिस जांच भी करायी गयी जिसमे दोनों पर रूपए मांगने और लाखों रूपए ऐठने के अपराध की पुष्टि होती है। मुकदमा अभी भी माननीय उच्च न्यायालय इलाहबाद व A C J M कोर्ट प्रथम, सहारनपुर में चल रहा है। इनकी रुपयों को मांगने सम्बंदित फोन रिकॉर्डिंग भी मेरे पास उपलब्ध है जो अगली तारीख पर न्यायालय ने दाखिल करने को कहा है।
एक या दो तारीखों के बाद दोनों पत्रकार संभवत जेल चले जाएँगे , इसीलिए वे दोनों मिलकर मुझ पर फैसले का दबाव बना रहे है। इनको निकालने के लिए दोनों पत्रकारों की सिकायत मैंने उनके संपादको को भी की लेकिन उन्होंने कोई कार्यवाही नहीं की। आपसे प्राथना है की आप ही मेरी कुछ मदद करें। आपकी अति कृपा होगी। आपको मैं अभी तक की घटना व कार्यवाही से सम्बंधित संलग्नक भेज रहा हूं।
robin choudhary
संलग्नक १ :- हिंदुस्तान समाचार पत्र में दिनांक ११/०९/१२ को पेज नंबर ६ पर छापी गयी खबर ।
संलग्नक २ :- पत्रकार मनोज मिश्रा को गलत खबर छपने पर दिया गया नोटिस ।
संलग्नक ३ :- दोनों पत्रकारों के खिलाफ न्यायलय में दिया गया प्रार्थना पत्र ।
संलग्नक ४ :- मा० न्यायालय द्वारा मुकदमा दर्ज करने के लिए दिया गया आदेश ।
संलग्नक ५ :- ACJM 1ST सहारनपुर की कोर्ट में दाखिल वाद संख्या ।
संलग्नक ६ :- मा ० उच्च न्यायालय इलाहबाद द्वारा दिए गये जाँच के आदेश ।
संलग्नक ७ :- मा ० उच्च न्यायालय इलाहबाद के आदेश के बाद ACJM कोर्ट द्वारा किये गये पुलिस जांच के आदेश ।
संलग्नक ८ :- मा ० न्यायालय के आदेशानुसार पत्रकारों पर लगाये गये आरोपों की पुलिस जाँच की रिपोर्ट ।
संलग्नक ९ :- प्रधान संपादक हिंदुस्तान को कार्यवाही करने के लिए दिया गया प्रार्थना पत्र ।
संलग्नक १० :- प्रधान संपादक दैनिक जागरण को कार्यवाही करने के लिए दिया गया प्रार्थना पत्र ।
संलग्नक ११ :- डाक रसीद ।
संलग्नक १२ :- उद्यापित किये गये रुपयों का विवरण जो पुलिस जाँच में सत्य पाया गया ।
(उपरोक्त सभी संलग्नक भड़ास को प्राप्त हो चुके हैं. -एडिटर, भड़ास4मीडिया)





