नेशनल दुनिया से खबर है कि कुमार आनंद ने समूह संपादक के रूप में अपना पद भार ग्रहण कर लिया है. कुमार आनंद के नेशनल दुनिया ज्वाइन करने की घोषणा काफी पहले ही की जा चुकी थी. अब उन्होंने विधिवत ज्वाइन कर लिया है. उन्होंने एक महीने पहले भाषा से इस्तीफा दे दिया था. वे भाषा न्यूज एजेंसी के साथ संपादक के रूप में जुड़े हुए थे. कुमार आनंद लंबे समय से दिल्ली की पत्रकारिता में अपना झंडा गाड़े हुए हैं.
कुमार जनसत्ता को लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी हैं. इसके अलावा वे हिंदुस्तान और सहारा के साथ भी काफी समय तक जुड़े रहे हैं. अन्य कई संस्थानों की सेवा करने के बाद वे न्यूज एजेंसी भाषा को संपादक के रूप में अपनी सेवा दे रहे थे. अब अखबार के प्रिंट लाइन में भी उनका नाम समूह संपादक के रूप में जाने लगा है.





