सेवा में, श्रीमान प्रबंधक महोदय जी, जनता टीवी, श्रीमान जी. मैंने आज आपका वर्जन भड़ास4मिडिया पर पढ़ा. पढ़ कर बहुत बुरा लगा कि आप ने मुझ पर ऐसा इल्जाम कैसे लगा दिया. मैं आपको पहले भी कई बार पेमेंट के लिए कह चुका हूं. अगर 10 दिन के अन्दर हमारी पेमेंट न हुई तो मैं सारे रिपोर्टरों को लेकर जनता टीवी के गेट के आगे धरने पर बैठ जाउंगा. और जब तक हमारे पैसे नहीं मिलेंगे तब तक हम नहीं उठेंगे. हम मरे तो वैसे ही पड़े हैं, आपके दरवाजे पर मार जाये तो अच्छा है.
सारे स्ट्रिंगर मुझ से पैसे मांग रहे हैं. अगर आप ने पैसे नहीं दिए तो मजबूरन मुझे अपना घर बेच कर पैसे देने पड़ेंगे. और अगर मेरा घर बिक गया तो मेरे पास आत्म हत्या के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा और मेरी मौत के जिम्मेदार आप और जनता टीवी का पूरा प्रबंधन होगा, क्योंकि आप लोग मुझे विवश कर रहे हो कि मैं आत्म हत्या करूं. और सोनू ग्रोवर से मेरे खिलाफ लो झूठी शिकायत करवानी हो वो भी करवा लें, अब मेरे पास सिर्फ 10 दिन का टाइम है अगर 10 दिन में पैसे नहीं दिए गए तो 11वें दिन मैं अपना घर बेच दूंगा. और जनता टीवी के ऑफिस में आकर आत्म हत्या कर लूँगा. अत: आप से हाथ जोड़कर परार्थना है कि हमारे पैसे दे दें. आप की अति कृपा होगी.
मयंक जोगी
पूर्व ब्यूरो हेड हरियाणा
जनता टीवी





