Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

लखनऊ के पत्रकार स्‍वतंत्र गुप्‍ता को मिली जान से मारने की धमकी

लखनऊ के पत्रकार तथा 'भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन' एवं 'मानवाधिकार गरिमा' नाम दो समाचार पत्रों का संपादक एवं प्रकाशन करने वाले स्‍वतंत्र गुप्‍ता को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है. गुप्‍ता ने इसकी जानकारी अलीगंज पुलिस एवं वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक को दे दी है. पुलिस ने अभी एफआईआर दर्ज नहीं किया है. इस घटना के बाद से स्‍वतंत्र गुप्‍ता काफी भयभीत हैं. नीचे स्‍वतंत्र गुप्‍ता द्वारा पुलिस को भेजा गया पत्र.

लखनऊ के पत्रकार तथा 'भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन' एवं 'मानवाधिकार गरिमा' नाम दो समाचार पत्रों का संपादक एवं प्रकाशन करने वाले स्‍वतंत्र गुप्‍ता को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है. गुप्‍ता ने इसकी जानकारी अलीगंज पुलिस एवं वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक को दे दी है. पुलिस ने अभी एफआईआर दर्ज नहीं किया है. इस घटना के बाद से स्‍वतंत्र गुप्‍ता काफी भयभीत हैं. नीचे स्‍वतंत्र गुप्‍ता द्वारा पुलिस को भेजा गया पत्र.

सेवा में,

श्रीमान अलीगंज थानाध्यक्ष,
थाना-अलीगंज, लखनऊ।

महोदय,

विनम्र निवेदन है कि प्रार्थी स्वतंत्र गुप्ता भारतीय मानवाधिकार एसोसियेशन तथा मानवाधिकार गरिमा नामक दोनों समाचार पत्र-पत्रिका का स्वामी, प्रकाशक, मुद्रक व संपादक है जिसका रजिस्टर्ड पता 532क/184, पाण्डेय टोला, अलीगंज, लखनऊ है। दिनांक 12.02.2013 दिन मंगलवार समय शाम के लगभग 5 बजे प्रार्थी के मोबाईल न0 9936411100 पर 8896887902 से अपने उपरोक्त दोनों समाचार पत्र- पत्रिका का प्रकाशन व प्रचार प्रसार तुरन्त बंद करने को कहा गया तथा अपना नाम क्रमशः अनिल शर्मा तथा राकेश गुप्ता तथा दो अन्य लोगों ने अपना नाम नहीं बताया तथा निवासी सीतापुर बताया। साथ ही मोबाईल पर कहा गया कि अपने उपरोक्त समाचार पत्र पत्रिका का प्रकाशन तथा प्रचार प्रसार यदि बंद नहीं किया तो तुम को जान से मार देगें और तुम्हारी लाश का पता भी तुम्हारे घर वालों को नहीं चलेगा। फोन सुनने के बाद से प्रार्थी अत्यन्त भयभीत है।

अतः श्रीमान् जी से अनुरोध है कि अनिल शर्मा, राकेश गुप्ता तथा दो अज्ञात लोगों के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करें तथा प्रार्थी की जान माल की सुरक्षा करें।

दिनांक-13.02.2013

प्रार्थी
स्वतंत्र गुप्ता
पुत्र श्री बराती लाल गुप्ता
532क/184, पाण्डेय टोला
अलीगंज, लखनऊ।
मोबाईल न0 9936411100

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...