'जय महाराष्ट्रा' न्यूज चैनल लांच करने की तैयारियों में जुटा सहाना ग्रुप ने सीसीएल के तीसरे सीजन में 'वीर मराठी' टीम को स्पांसर किया है. सहाना ग्रुप जल्द ही मुंबई से अपना चैनल लांच करने की तैयारियों में जुटा हुआ है. मुंबई के जेडब्ल्यू मैरियट में आयोजित एक कार्यक्रम में सहाना समूह के चेयरमैन सुधाकर शेट्टी ने कहा कि हम चैनल लांच करने जा रहे हैं और सीसीएल हमे ऐसा मौका उपलब्ध करा रहा है कि हम देश भर के दर्शकों तक आसानी से पहुंच सकें. हम इस खेल प्रस्ताव के माध्यम से सफलतापूर्वक परस्पर एक दूसरे की मदद कर सकते हैं.
वीर मराठी के सेलेब्रेटी खिलाड़ी टी शर्ट भी लांच किया जिस पर चैनल का लोगो बना हुआ है. यही टी शर्ट वीर मराठी टीम खेल के दौरान पहनेगी. वीर मराठी टीम के मालिक रीतेश देशमुख ने कहा कि मुझे अपने महाराष्ट्रीय होने पर गर्व है. मैं सहाना ग्रुप से जुड़ने पर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं, जो 'जय महाराष्ट्रा' न्यूज चैनल लांच कर रहा है. 'जय महाराष्ट्रा' एक ऐसा चैनल होगा जो अन्य चैनलों से अलग अपनी पहचान तथा छाप छोड़ेगा. इस चैनल का नाम 'जय महाराष्ट्रा' ने मुझे इसके साथ जुड़ने के लिए प्रेरित किया. इस दौरान वाहिद ए अली, मंदार फेंस और नवीन शेट्टी समेत कई लोग मौजूद रहे.






