Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

बिजनेस एवं पॉलिटिकल डेली के ब्‍यूरोचीफ बीके झा सहित कई सम्‍मानित

राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के अध्‍यक्ष प्रणव सेन ने कहा कि आगामी दस वर्षों में देश में रोजगार के 10 करोड नये अवसर पैदा होंगे, जिनमें 6 करोड रोजगार केवल निर्माण उद्योग क्षेत्र से ही पैदा होंगे। दिल्ली के इंडिया हेबिटेट सेंटर में निर्माण उद्योग विकास परिषद -सीआईडीसी द्वारा आयोजित सत्रहवें वार्षिक समारोह एवं 5वें विश्वकर्मा अवार्ड वितरण के दौरान प्रणव सेन ने ये बात कही।

राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के अध्‍यक्ष प्रणव सेन ने कहा कि आगामी दस वर्षों में देश में रोजगार के 10 करोड नये अवसर पैदा होंगे, जिनमें 6 करोड रोजगार केवल निर्माण उद्योग क्षेत्र से ही पैदा होंगे। दिल्ली के इंडिया हेबिटेट सेंटर में निर्माण उद्योग विकास परिषद -सीआईडीसी द्वारा आयोजित सत्रहवें वार्षिक समारोह एवं 5वें विश्वकर्मा अवार्ड वितरण के दौरान प्रणव सेन ने ये बात कही।

कार्यक्रम में प्रणव सेन ने निर्माण उद्योग क्षेत्र के विकास में संलग्न विशिष्ट व्यक्तियों को सीआईडीसी के विश्वकर्मा अवॉर्ड से सम्मानित किया। सीआईडीसी विश्वकर्मा अवॉर्ड भारतीय निर्माण उद्योग के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले विशिष्ट लोगों एवं कॉरपोरेटस को दिये जाते हैं। समारोह में विश्वकर्मा अवॉर्ड लेने वालों में मुख्य रूप से निर्माण उद्योग से संबंघित सर्वश्रेष्ठ समाचार संकलन के लिये बिजनेस एण्ड पॉलिटिकल डेली के ब्‍यूरोचीफ बीके झा, ईपीसी वर्ल्ड मीडिया ग्रुप की असिस्टेंट एडिटर लोविना किनुरी, रिपोर्टर वीणा कुरूप एवं मैजिक ब्रिक डॉट कॉम को ऑनलाइन पब्लिकेशन के लिये अचीवमेंट अवॉर्ड दिये गये। इनके अतिरिक्त अवॉर्ड पाने वाले कई विशिष्ट व्यक्ति शामिल रहे जिन्होंने निर्माण उद्योग में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में सीआईडीसी के अध्‍यक्ष चंदर वर्मा ने आमंत्रित अतिथियों का स्वागत एवं डायरेक्टर जनरल पीआर स्वरूप ने आभार व्यक्त किया।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...