कहते हैं न कि अगर आदमी पागल की तरह और तन-मन से मेहनत करेगा तो मीठा फल जरूर पाए, अपने लक्ष्य में जरूर सफल होगा, वो लक्ष्य चाहे जैसा भी हो. इस साल लगातार प्रयास करते रहने के बाद नवें हफ्ते में विनोद कापड़ी को मेहनत का फल मिला है और वो इंडिया टीवी को नंबर वन बनाने में कामयाब हो गए हैं. टैम के टामियों द्वारा जारी टीआरपी के ताजा यानि नवें हफ्ते के आंकड़े को देखने से पता चलता है कि टारगेट एज ग्रुप फिफ्टीन प्लस में इंडिया टीवी ने कुल 2.9 प्वाइंट की बढ़त हासिल करते हुए 20.9 अंकों के साथ नंबर वन की कुर्सी हासिल कर ली है.
आजतक ने 1.0 का नुकसान झेलते हुए कुल 19.6 अंक पर फिसलने के कारण टाप टेन न्यूज चैनल्स में अब दो नंबर पर आ गया है. इंडिया टीवी में सिर्फ एक आदमी दिमाग चलाता है और वो हैं विनोद कापड़ी. आउटपुट हो या इनपुट हो या स्क्रिप्ट हो या पैकेजिंग हो या प्रोग्रामिंग… सब कुछ वैसा ही होता है, जैसा विनोद कापड़ी चाहते हैं. बाकी टीम विनोद कापड़ी के निर्देश के हिसाब से प्लानिंग को अंजाम तक पहुंचाती है. यही कारण है कि अत्यधिक काम के कारण विनोद कापड़ी अपना ज्यादा वक्त अपनी केबिन की जगह इंडिया टीवी के न्यूज रूम में बिताते हैं. जब कंधें पर सारा भार ले रखा है तो चैनल की सारी सफलता और असफलता की गारंटी भी उन्हीं कंधों पर जाएगी.
सुप्रिय प्रसाद के आजतक पहुंचने के बाद आजतक न्यूज चैनल ने अपनी पुरानी नंबर वन की पदवी न सिर्फ वापस ले ली बल्कि उसे लगातार कब्जाए रखा, लंबे समय तक. अब जाकर इंडिया टीवी को नंबर वन बनने का मौका मिला है. अब सुप्रिय बाबू पर जिम्मेदारी बढ़ गई है. उन्हें यह बताने के लिए काफी मेहनत करनी होगी कि विनोद कापड़ी के मेहनत के चलते नहीं बल्कि तुक्के में इंडिया टीवी नंबर वन बना है, वो भी सिर्फ एक हफ्ते के लिए. देखना है, अगली टीआरपी में क्या नतीजा आता है. फिलहाल तो जश्न और चीयर्स का मौका विनोद कापड़ी के नेतृत्व में इंडिया टीवी की टीम का है. बधाई बालकों.
बाकी चैनलों की बात करें तो जी न्यूज में उछाल जारी है. जी-जिंदल प्रकरण के साये से निकल कर यह चैनल सुधीर चौधरी के प्रयासों से फिर बुलंदियों की तरफ बढ़ चला है. टीजी25 में तो यह चैनल एबीपी न्यूज को पछाड़कर तीसरे नंबर का चैनल हो गया है. इस सफलता के लिए सुधीर चौधरी बधाई के पात्र हैं.
न्यूज24 के घटने बढ़ने की चर्चा करना ही बेकार है क्योंकि जब तक माननीय मंत्री जी हैं, तब तक टैम वाले टामियों की हिम्मत कैसे पड़ेगी कि वे इस चैनल को टाप टेन में सम्मानजनक पोजीशन में ना रखें. टाप टेन चैनलों में इंडिया न्यूज का प्रदर्शन लगातार बेहतर बना हुआ है. दूरदर्शन और सहारा वालों के समय को पीछे छोड़कर यह चैनल आठवें पोजीशन पर है.
दीपक चौरसिया के आने से इंडिया न्यूज चैनल के तेवर और व्यूवरशिप में काफी उछाल आया है. हर रोज कुछ नया और दर्शनीय करने की कोशिश व जिद से इस चैनल को रफ्तार मिल रहा है. दीपक चौरसिया के कंधे पर जीवन के सबसे बड़ी चुनौती है. उन्हें खुद को हिंदी टीवी मीडिया का सबसे ब्रांडेड व चर्चित चेहरा साबित करने के लिए एक बार फिर दिन-रात एक करना पड़ रहा है.
सबसे बुरा वक्त सहारा के समय का चल रहा है. ऐसा लगता है कि यहां के इंप्लाई काम कम, अंदरुनी राजनीति में ज्यादा दिमाग लड़ाते हैं. यही कारण है कि चैनल इन दिनों टाप टेन चैनलों की लिस्ट में चरण चैनल यानि सबसे निचले कैटगरी का चैनल बन गया है. भड़ास के पास टाप टेन चैनलों की जो लिस्ट व ताजी टीआरपी एक पत्रकार साथी के माध्यम से पहुंची है, वो इस प्रकार है…
WK 09 2013, (0600-2400)
Tg CS 15+, HSM:
1- India TV 20.8 up 2.9
2- Aaj Tak 19.6 dn 1.0
3- ABP News 14.1 dn 0.4
4- ZN 13.1 up 1.3
5- IBN 7.7 dn 0.8
6- News 24 7.2 dn 1.1
7- NDTV 5.4 dn 0.1
8- India news 3.2 up 0.1
9- DD 2.7 up 0.1
10- Samay 1.5 dn 0.7
WK 09 2013, (0600-2400)
Tg CS M 25+ABC
1- India TV 21.1 up 3.2
2- Aaj Tak 19.2 dn 1.2
3- ZN 13.9 up 0.6
4- ABP News 13.6 up 0.3
5- IBN 8.4 dn 0.8
6- NDTV 6.6 up 0.1
7- News24 6.6 dn 0.6
8- India news 3.1 same
9- DD 2.2 dn 0.3
10- Samay 1.2 dn






