Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

साधना न्यूज के चैनलों पर आज देखिए ‘न्यू मीडिया’ पर बहस

कपिल सिब्बल ने न्यू मीडिया और सोशल मीडिया पर अंकुश लगाने की बात कहकर बर्र के छत्ते में हाथ डाल दिया है. न्यू मीडिया से जुड़े लोग नाराज हैं. सोशल मीडिया के लोगों में कपिल सिब्बल के प्रति भारी आक्रोश है. सबका यही कहना है कि भ्रष्ट और अलोकप्रिय सरकार अपने को किसी भी तरह सत्ता में बनाए रखने के लिए अब मीडिया का गला घोंटने पर आमादा है.

कपिल सिब्बल ने न्यू मीडिया और सोशल मीडिया पर अंकुश लगाने की बात कहकर बर्र के छत्ते में हाथ डाल दिया है. न्यू मीडिया से जुड़े लोग नाराज हैं. सोशल मीडिया के लोगों में कपिल सिब्बल के प्रति भारी आक्रोश है. सबका यही कहना है कि भ्रष्ट और अलोकप्रिय सरकार अपने को किसी भी तरह सत्ता में बनाए रखने के लिए अब मीडिया का गला घोंटने पर आमादा है.

पहले टीवी वालों को हड़काया, डपटा और हद में रहने की सलाह दी, अब न्यू व सोशल मीडिया पर अंकुश लगाने की तैयारी की जा रही है. इसी मुद्दे पर आज साधना न्यूज के तीनों चैनलों पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम 'पोस्टमॉर्टम' में चर्चा होगी. चर्चा की जाएगी कि आखिर सोशल साइट्स पर सरकार का रुख कितना सही है? क्या सरकार सोशल मीडिया से घबराई हुई है? क्या लोकतांत्रिक देश में इस तरह के कदम उठाना लोगों को मिली अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन नही हैं और क्या भारत भी पाकिस्तान और चीन के रास्ते पर जा रहा है?

आज के इस कार्यक्रम में साधना न्यूज के ग्रुप एडिटर एन.के सिंह के साथ ही साथ भड़ास4मीडिया डॉट कॉम के संपादक यशवंत भी शामिल होंगे। साथ ही इस विषय पर बातचीत के लिए साइबर एक्सपर्ट्स भी फोन लाइन पर जुड़ेंगे। इस कार्यक्रम का प्रसारण यू.पी-उत्तराखंड-हिमाचल चैनल पर आज रात 8:30 बजे किया जाएगा, एम.पी-छत्तीसगढ़ चैनल पर आज रात 8:30 और बिहार-झारखंड में रात 9:30 किया जाएगा। यूपी-उत्तराखंड-हिमाचल चैनल को डिश टीवी (जी नेटवर्क) पर चैनल नं 1110 और डी.टी.एच (दूरदर्शन) पर पूरे देश में देखा जा सकता है। साथ ही म.प्र-छत्तीसगढ़ और बिहार-झारखंड को इन राज्यों में हर जगह देखा जा सकता है, ये दोनों चैनल सिर्फ केबल पर हैं।

प्रेस रिलीज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...