राष्ट्रीय महिला आयोग ने राजाराम पाण्डेय, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री, यूपी द्वारा कथित रूप से की गयी आपतिजनक और आपराधिक टिप्पणी के सम्बन्ध में उनका स्पष्टीकरण माँगा है. आयोग की सदस्य निर्मला सामंत प्रभावलकर ने पाण्डेय से सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. नूतन ठाकुर द्वारा दी गयी शिकायत पर शपथपत्र के साथ प्रस्तरवार टिप्पणी/लिखित जवाब माँगा है. आयोग ने पाण्डेय से पत्र की प्राप्त के 15 दिन के अंदर जवाब देने को कहा है.
पाण्डेय ने ये टिप्पणियां के धनलक्ष्मी और कामिनी चौहान रतन, मौजूदा और पूर्व डीएम सुल्तानपुर के सम्बन्ध में की थी. ठाकुर ने अपनी शिकायत में कहा था कि ये टिप्पणियाँ ना सिर्फ अत्यंत आपत्तिजनक हैं बल्कि सम्पूर्ण महिला समाज के प्रति एक मंत्री द्वारा सार्वजनिक रूप से किया गया आपराधिक कृत्य भी प्रतीत होता है. अतः उन्होंने महिला आयोग द्वारा तत्काल इस प्रकरण की जांच करा कर नियमानुसार सभी विधिक कार्यवाही करने का अनुरोध किया था.






