गोरखपुर,चंडीगढ़ और जयपुर मे अधिवक्ताओं पर हुये लाठी चार्ज के विरोध मे गाजीपुर मे अधिवक्ताओं ने जम कर प्रदर्शन किया। वकीलों पर लाठी चार्ज की घटना से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर मे प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुये सीएम अखिलेश यादव का पुतला फूंका।
प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुये कहाकि सरकार के इशारे पर पुलिस ने अपनी जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं की बर्बर पिटाई की। प्रदर्शनकारी वकीलों ने घटना पर सख्त ऐतराज जताते हुये घटना के लिए दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की। प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने मांगे पूरी न होने पर आंदोलन का दावा भी किया।





