कुल कितने हिंदी चैनल होंगे, कहा नहीं जा सकता. एक के बाद एक आते जा रहे हैं. अबकी जो सूचना है वो ये कि 'जानो दुनिया' नाम से गुजरात से लांच होगा हिन्दी नेशनल न्यूज चैनल. बताया जा रहा है कि लांचिंग की तैयारियां जोरशोर से चल रही है. भर्ती का काम चालू है.
चैनल के लिए मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के अखबारों में विज्ञापन निकला है. विज्ञापन में काफी कुछ जानकारी है. विज्ञापन में क्या कुछ लिखा है, उसे पढ़ने के लिए नीचे दिए गए तस्वीर पर क्लिक कर दें.
चैनलों की भीड़ में 'जानो दुनिया' के नाम से एक और नया न्यूज चैनल जुड़ रहा है. ये चैनल अहमदाबाद से लॉन्च होगा. चैनल में भर्ती के लिए मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्तान के आखबारों में विज्ञापन दिया गया है. शुरू में ये चैनल हिन्दी भाषी राज्यों को कवर करेगा. खास तौर पर उन राज्यों को जिनमे 2013 में विधानसभा चुनाव होना है.
चैनल नीसा ग्रुप द्वारा लांच किया जाएगा. कहा जा रहा है कि चैनल लॉन्चिंग की कमान किन्हीं अरविंद नाथ झा को सौंपी गई है. खबर है कि अभी कई बड़े पदों पर भर्ती चैनल में की जानी है. माना जा रहा है कि मई में चैनल लॉन्च हो जाएगा. चर्चा के मुताबिक पीसीआर, एमसीआर और डेस्क पर नियुक्ति का काम पूरा हो गया है.
अगर आपको भी इस नए आने वाले चैनल के आगे-पीछे के बारे में कुछ जानकारी हो तो भड़ास को जरूर बताइएगा, [email protected] पर मेल करके.






