Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

अखबार के मुख्‍य संपादक को तीन महीने की सजा और जुर्माना

फरीदकोट : एडीशनल चीफ ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट गुरदर्शन कौर की अदालत ने कोटकपूरा के साप्‍ताहिक अखबार 'चाकचडिक' के मुख्य सम्पादक, मालिक, प्रकाशक को तीन महीने की सजा व 20 हजार रुपए जुर्माने का आदेश दिया है। अखबार पर गलत खबर प्रकाशित करने का आरोप था। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है।

फरीदकोट : एडीशनल चीफ ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट गुरदर्शन कौर की अदालत ने कोटकपूरा के साप्‍ताहिक अखबार 'चाकचडिक' के मुख्य सम्पादक, मालिक, प्रकाशक को तीन महीने की सजा व 20 हजार रुपए जुर्माने का आदेश दिया है। अखबार पर गलत खबर प्रकाशित करने का आरोप था। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है।

शिकायतकर्ता के वकील परमजीत सिंह से मिली जानकारी के अनुसार फरीदकोट के निवासी राजन ठाकुर पुत्र दर्शन लाल ने माननीय अदालत में याचिका दायर किया था कि कोटकपूरा के 'चामचडि़क' अखबार के मुख्य सम्पादक सुनील कुमार ने 16 दिसम्बर 2009 को अपने साप्ताहिक अखबार में उस पर झूठे इलजाम लगाते हुए खबर प्रकाशित की, जिससे शिकायतकर्ता की काफी मानहानि हुई है, क्योंकि वह एक पढ़ा-लिखा व्यक्ति है। साथ ही वह सर्राफा बाजार व्यापार मंडल फरीदकोट का प्रधान तथा एंटी करप्शन बोर्ड का मेंबर है।

कोर्ट ने शिकायतकर्ता की शिकायत को संज्ञान लेते हुए मामले पर सुनवाई की। दोनों पक्षों ने कोर्ट में अपनी बात रखी। सुनील कुमार खबर के पक्ष में कोई साक्ष्‍य नहीं दिखा पाए, जिस पर कोर्ट ने उन्‍हें राजन ठाकुर के मानहानि का दोषी मानते हुए तीन की सजा और बीस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाया। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...