: कानाफूसी : जयपुर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के एक छात्र ने दो दिन पहले आत्महत्या कर ली। मामला सामने आने पर भी न तो पुलिस और न ही मीडिया ने इसे उठाना मुनासिब समझा। क्योंकि इस कॉलेज के निदेशक राजस्थान के एक न्यूज़ चैनल के अभी हाल ही निदेशक बने हैं। सुना है कि उन्होंने पूरी ताकत के साथ इस खबर को मीडिया में आने-छपने से रोक लिया है। ऐसे में क्या पत्रकार मैनेज हुए या मालिक यह तो सोच का विषय है।
और पुलिस.. शायद उसे मैनेज करना ज्यादा आसान है। खबर यह भी है कि आत्महत्या का मामला तूल नहीं पकड़ ले इसलिए कॉलेज की तीन दिन की छुट्टी भी कर दी गयी है। हालांकि इसम मामले में मीडिया की चुप्पी को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हैं।





