अपनी गिरती साख को बचाने के लिए इन दिनों महाराजगंज दैनिक जागरण के प्रभारी ने कमर कास ली है. मामला चाहे पत्रकार से सम्बंधित हो या तहसील प्रभारियों की, अब किसी को किसी भी सूरत में प्रबंधन यह सब बर्दाश्त करने के मूड में नहीं दिख रहा है. जिले में अमर उजाला की बढ़ी साख ने सबको आईना दिखा दिया है। वहीं अभी एक वर्ष पूर्व लांच हुए दैनिक हिन्दुस्तान ने तो खलबली पैदा कर दी है।
निचलौल के तहसील प्रभारी रहे विजय सिंह को आनंदनगर, आनंदनगर के तहसील प्रभारी रहे विश्व दीपक त्रिपाठी को नौतनवा व नौतनवा के तहसील प्रभारी रहे केदार नाथ मिश्रा को निचलौल का प्रभारी बनाये जाने की बात सामने आ रही है. वहीं सूत्र ने बताया कि जिन कस्बों में महज लोगों का इस्तेमाल कर रहे पत्रकारों को बाहर का रास्ता दिखाकर अब उनकी जगह धारदार लिखने वाले पत्रकारों को अख़बार में लिया जायेगा. इन दिनों सीमाई इलाकों में महज दलाल किस्म के पत्रकारों के भरोसे अखबार चल रहा था, जबकि धारदार लिखने वालों को कुछ ही माह पूर्व बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था.
महाराजगंज से अरुण कुमार वर्मा की रिपोर्ट.






