दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने अपने पसंदीदा फीचर 'न्यूज फीड' को पूरी तरह से बदल दिया है. नया डिजाइन को टैबलेट, मोबाइल, डेस्कटॉप और कंप्यूटर पर फेसबुक यूजर्स को पहले से बेहतर एक्सपीरियंस देगा. इसमें फोटो और लिंक को पहले से ज्यादा प्रमोट किया गया है. फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने सैन फ्रांसिस्को में एक प्रेस कांफ्रेंस में न्यूज फीड के नए डिजाइन के बारे में जानकारी दी.
मुख्य इंजीनियर क्रिस स्ट्रार का कहना है कि उनका मुख्य मकसद ये था कि न्यूज़ फ़ीड को ज्यादा से ज्यादा सूचनाओं से भरपूर बनाया जाए ताकि हर एक पोस्ट पर लोग ज्यादा देर तक रुकें. इसमें फोटो और लिंक को पहले से ज्यादा प्रमोट किया गया है. फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने सैन फ्रांसिस्को में एक प्रेस कांफ्रेंस में न्यूज फीड के नए डिजाइन के बारे में जानकारी दी. मुख्य इंजीनियर क्रिस स्ट्रार का कहना है कि उनका मुख्य मकसद ये था कि न्यूज़ फ़ीड को ज्यादा से ज्यादा सूचनाओं से भरपूर बनाया जाए ताकि हर एक पोस्ट पर लोग ज्यादा देर तक रुकें.
बातचीत में उन्होंने कहा, “फ़ेसबुक के बारे में लोगों से एक जो विपरीत बात सुनने में आती थी वो ये कि वेबसाइट बहुत ही अव्यवस्थित लगती थी और ऐसा लगता था कि एक साथ बहुत सी चीजें इस पर हो रही हैं.” उन्होंने बताया, “हम चाहते थे कि पेज को साफ-सुथरा, व्यवस्थित, आसान और सरल बनाया जाए ताकि लोगों को इस पर ज्यादा देर तक रोका जा सके.”





