दैनिक जनवाणी मेरठ में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन करते हुए प्रबंधन ने अमित मुदगल को नया सिटी इंचार्ज बनाया है। खबरों को और धार देने के लिए राजेन्द्र शर्मा के स्थान पर अब यह जिम्मेदारी अमित को सौंपी गई है। अमित यहीं पर बतौर डिप्टी इंचार्ज काम कर रहे थे।
लांचिग एडीशन से ही दैनिक जनवाणी के साथ रहे अमित इससे पहले दैनिक जागरण व अमर उजाला को अपने सेवाएं दे चुके हैं। उधर, प्रबंधन का मानना है कि राजेन्द्र शर्मा को इंचार्ज की जिम्मेदारी से मुक्त कर अब उनका प्रयोग कई महत्वपूर्ण बीटों पर सही ढंग से किया जा सकेगा। मेरठ में जिस तरह से अमर उजाला ने प्रयोग किया है और दूसरे अखबार भी प्रयोग कर रहे हैं तो दैनिक जनवाणी भी इसकी तैयारी में जुट गया है। उधर यहीं कार्यरत रामबोल तोमर को डिप्टी इंचार्ज बनाया गया है।
अगर आपके संस्थान में भी कोई फेरबदल या नियुक्ति-विदाई हुई है तो भड़ास तक सूचना [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





