Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

गाजीपुर

जब मैंने दो बच्चियों को सूअर चराते देखा…

Braj Bhushan Dubey : ‎9 वर्षीया मुनियां व भाई धर्मेन्‍द्र ने नहीं देखा स्‍कूल का मुंह। सूअर चराना नियति बन चुकी है। अब ये बनबासी बस्‍ती के बच्‍चे जायेंगे स्‍कूल। सम्‍मानित मित्रों, आज गाजीपुर के जखनियां विकास खण्‍ड अन्‍तर्गत रामपुर पतारी ग्राम के पास से गुजरते हुये दो बच्चियों को सूअर चराते देखा तो रूक गया। पूरी जानकारी की तो सहमते हुये दोनो बचचों ने अपना नाम मुनियां व धर्मेन्‍द्र बताया। दोनो बनबासी हैं तथा सगे भाई बहन।

बच्‍चों ने कहा कि हम लोग सूअर चराते हैं। माता-पिता कहते हैं कि स्‍कूल चले जाने पर सूअर कौन चरायेगा। बच्‍चों के साथ उनके घर पहुंचा। उनके माता पिता से पूछा कि ऐसा क्‍यों करते हैं वे लोग। बात छनकर आयी कि दोनो लोग मजदूरी करने जाते हैं तो सूअरों की देखभाल करने वाला कोई नहीं रहता। काफी प्रेरित करने के बाद मुसहर बस्‍ती के अन्‍य बच्‍चों के भी विदयालय जाने की बात तय हुयी। गांव के कुछ उत्‍साही युवाओं को यह जिम्‍मेदारी दी गयी। अब मुनियां भी सीखेगी ककहरा। हां पहले तो सभी बच्‍चे काफी सहमे व डरे हुये थे किन्‍तु बाद में सभी घुल मिल गये। आज के दिन को सार्थक मान रहा हूं।

गाजीपुर के आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य और सोशल व पोलिटिकल एक्टिविस्ट बृज भूषण दुबे के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...