भिवानी : बिना अनुमति के मूवी चैनल चलाने पर पुलिस ने इन इंटरटेनमैंट इंडिया लि. एवं इंवैस्टीकेटर हरियाणा के अधिकारी श्यामसुंदर की शिकायत पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कॉपी राइट्स एक्ट तथा धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में यूनाइटिड कॉपी राइट प्रोटैक्शन एंटी प्रायसिस एवं एस.एम. कम्युनिकेशन प्रॉपराइटर्स समालखा के अधिकारी श्यामसुंदर ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि भिवानी में जयमाता केबल नैटवर्क बिना किसी अनुमति के काफी दिनों से मूवी चैनल चला रहा है। उन्होंने मामले की शिकायत आई.जी. को की जिसके बाद एस.पी. के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।





