अमर उजाला, चंदौली से खबर है कि सैयदराजा के क्षेत्रीय प्रतिनिधि डीके सिंह को प्रबंधन ने हटा दिया है. डीके सिंह अखबार की लांचिंग के समय से जुड़े हुए थे. डीके सिंह को एक मकान पर कब्जा करने की शिकायत के बाद हटाया गया है. सैयदराजा के स्थानीय निवासी मंजीत सिंह की शिकायत पर संपादक ने डीके सिंह की अमर उजाला से छुट्टी कर दी. हालांकि दूसरी चर्चा यह भी है कि नौबतपुर चेकपोस्ट सैयदराजा के अंतर्गत आता है लिहाजा संपादक वहां अपनी गोटी सेट करने के लिए बिना जांच के यह कदम उठाया है.
गौरतलब है कि नौबतपुर चेकपोस्ट पत्रकारों, नेता एवं सफेदपोशों के लिए सोने के अंडे देने वाली मुर्गी है. सूत्रों का कहना है कि यहां पर ज्यादातर पत्रकारों को बंधी-बंधाई रकम के अलावा कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं, लिहाजा यहां पत्रकारिता करने के लिए तमाम तरह के षणयंत्र रचे जाते हैं. माना जा रहा है कि डीके सिंह भी इसी के शिकार हुए हैं. हालांकि उन पर इस तरह के तमाम आरोप लगते रहे हैं.






