रांची : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रभात खबर कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रभात खबर प्रबंधन ने इस मौके पर अपने महिला कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करने के साथ उनके कार्यों की प्रशंसा की. इस अवसर पर प्रभात खबर के कई वरिष्ठ संपादकीय सहयोगी भी उपस्थित रहे.
प्रभात खबर के साथ वर्षों से जुड़ी महिलाकर्मियों के योगदान की सराहना की गयी तथा उन्हें सम्मानित किया गया है. प्रबंधन तथा सहकर्मियों ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं. महिलाकर्मी भी सम्मान और प्रशंसा पाकर प्रसन्न नजर आईं.






