भिलाई। आई बेहद शांत स्वभाव की थी। कम बात करना और किसी पर कभी भी नाराज न होना, ये आई की खासियत थी। आज सुबह शिवनाथ नदी के तट पर आई को अंतिम विदाई दी गई। भड़ास4मीडिया में अपनी पैनी कलम से लगातार सक्रिय दिनेश चौधरी और उनके तीन भाई अजय चौधरी, दीपक चौधरी व एक अन्य (जिनका नाम मुझे नहीं मालूम) की आई (मां) श्रीमती प्रभावती चौधरी का 6 दिसंबर की दोपहर सेक्टर-9 अस्पताल में निधन हो गया।
आई यहां सेक्टर-8 एसबीआई कॉलोनी में अपने बेटे दीपक चौधरी के साथ रहती थी। दीपक भाई के भी आंसू थम नहीं रहे थे। ईश्वर चौधरी बंधुओं को इस दुख को सहने की शक्ति दे। अंतिम संस्कार के दौरान आजादी बचाओ आंदोलन से जुड़े साथी अनूप बंसल, एंथोनी हरि, विपिन बंछोर, चुनाव सुधार के मिशन में लगे डॉक्टर रमाकांत दानी, रोहित परगनिहा, इप्टा के राजेश श्रीवास्तव, मणिमय मुखर्जी और संदीप गोखले सहित ढेर सारे आत्मीय जन उपस्थित थे।
मोहम्मद जाकिर हुसैन की रिपोर्ट.






