Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

लालू की तर्ज पर महाराष्‍ट्र के नेता खा गए चारा!

मुंबई : जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की तर्ज पर महाराष्ट्र में भी नेता जानवरों का चारा खा गए हैं। जी हां, राज्य में भी सूखे से प्रभावित इलाकों में जानवरों के लिए चलाये जाने वाले कैम्प में करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ है। भाजपा ने इसका खुलासा करते हुए सरकार की निंदा की है और इस मामले में जांच कराये जाने की मांग की है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि राकांपा नेता व उपमुख्यमंत्री अजित पवार का करीबी नेता ने यह घोटाला किया है।

मुंबई : जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की तर्ज पर महाराष्ट्र में भी नेता जानवरों का चारा खा गए हैं। जी हां, राज्य में भी सूखे से प्रभावित इलाकों में जानवरों के लिए चलाये जाने वाले कैम्प में करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ है। भाजपा ने इसका खुलासा करते हुए सरकार की निंदा की है और इस मामले में जांच कराये जाने की मांग की है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि राकांपा नेता व उपमुख्यमंत्री अजित पवार का करीबी नेता ने यह घोटाला किया है।

राज्य में बढ़ते भीषण सूखे के बीच अब राहत कार्यों के लिए आवंटित की गई राशि में घोटाले के मामले भी सामने आने लगे हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता माधव भंडारी ने सोलापुर के सांगोला तहसील की चारा कैम्प में तीन करोड़ रुपए की होराफेरी होने का आरोप लगाया है। भंडारी ने बताया कि संस्था चालक जानवरों की गलत जानकारी देकर राहत निधि का गबन कर रहे थे। सांगोला के चारा शिविरों में ३ करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया है। माधव भंडारी ने जनसूचना अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी का हवाला देते हुए बताया कि उक्त जिले में एक ही व्यक्ति ९८ में से ९२ कैम्प अकेले चला रहा है। वह व्यक्ति आम नहीं राकांपा का स्थानीय नेता है और उसने घोटे जानवरों की संख्या भी दिखाई है।  

इस संबंध में ७२ संस्था चालकों को राज्य सरकार की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। परंतु किसी पर कार्रवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि २०१२ में सोलापुर के लिए १०९ चारा छावनियों को मंजूरी दी गई थी। उसमें ९८ चारा कैम्प सांगोला की थी। सांगोला में ९३ चारा कैम्प शुरु की गई। उनमें कई चारा शिविरों में ६१९७ बड़े व ५०४ छोटे जानवर फर्जी पाए गए हैं। इस संबंध में राज्‍य सरकार ने चारा छावनी चलाने वाले ७२ संस्था चालकों को कारण बताओ नोटिस भेजी है। उसमें ६६ चारा छावनी चालकों को अनुदान व दंडात्मक राशि कुल मिलाकर २ करोड़ ९७ लाख रुपए वसूली की नोटिस भेजी गई है। उड़न दस्ते की पड़ताल में चारा शिविरों में चल रही इस धांधली का खुलासा हुआ है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...