हिंदुस्तान टाइम्स, बरेली से खबर है कि सुधीर द्विवेदी ने इस्तीफा दे दिया है. वे काफी समय से हिंदुस्तान टाइम्स को अपनी सेवाएं दे रहे थे. सुधीर ने अपनी नई पारी देहरादून में पायनियर के साथ शुरू की है. उन्हें यहां पर प्रिंसिपल करेस्पांडेंट बनाया गया है. माना जा रहा है कि सुधीर स्थानीय संपादक सुनीता एरन से किसी बात को लेकर नाराज चल रहे थे, जिसके चलते उन्होंने इस्तीफा दे दिया. वे इसके पहले भी कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.






