नेशनल दुनिया से खबर है कि प्रबंधन ने मेरठ में लांचिंग की तैयारियों को तेज कर दिया है. इसी क्रम में अखबार के साथ वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत अस्थाना ने अपनी नई पारी शुरू की है. खबर है कि उन्हें मेरठ यूनिट के स्थानीय संपादक की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. यहां से अखबार की लांचिंग की पूरी जिम्मेदारी श्रीकांत अस्थाना के कंधों पर ही होगी, जो कुमार आनंद के नेतृत्व में काम करेंगे. श्रीकांत लंबे समय तक दैनिक जागरण से जुड़े रहे हैं. इसके अलावा भी वे कुछ संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उनकी गिनती अच्छे पत्रकारों में होती है. श्रीकांत अस्थाना ने दो दिन पहले ही नेशनल दुनिया ज्वाइन किया है.






