Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

गाजीपुर

सपा ने तो राजा भैया को मंत्री बनाया था, उन्‍हें फंसायेगी क्‍यूं : रेवती रमण

कुंडा डीएसपी हत्याकांड को लेकर सियासी बयानबाजी लगातार जारी है। डीएसपी हत्याकांड की जांच सीबीआई के हवाले होने के बाद गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ द्वारा पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप उर्फ राजा भैया को निर्दोष बताने के साथ साथ उन्हें सपा और कांग्रेस के कुछ नेताओं की साजिश का शिकार बनाये जाने के बयान पर सपा सांसद रेवती रमण सिंह ने कहाकि सपा ने तो राजा भइया को मंत्री बनाया था, तो सपा उन्हें क्यों फंसायेगी।

उन्होंने न्यायिक जांच की मांग के सवाल पर कहाकि डीएसपी जियाउल की पत्नी ने सीबीआई जांच की मांग की थी, जिसे प्रदेश सरकार ने पूरा कर दिया। उन्होंने दावा किया कि सीबीआई जांच मे अगर राजा भइया के खिलाफ चार्जशीट दाखिल होती है, तो कार्यवाही की जायेगी।

ये बातें सपा सांसद ने आज गाजीपुर मे कही। सपा सांसद गाजीपुर के वीरपुर मे आयोजित भगवती सिंह मेमोरियल अखिल भारतीय बालीबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह मे शिरकत करने पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होने ग्रामीण क्षेत्रों मे खेलों के विकास के लिए सरकार की ओर से हर संभव प्रयास करने का दावा भी किया।

गाजीपुर से केके की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...