लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार संजय शर्मा ने जब यूपी के डीजीपी से 12 जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण के बारे में सवाल किया तो वे बगलें झांकने लगे और हंसी-ठिठोली करने लगे… समझा जा सकता है कि इतने बड़े मसले पर इतने बड़े अधिकारी का यह रुख है तो प्रदेश में क्या हालात हैं… जंगलराज और सपा का आपसी चोली-दामन का रिश्ता इसी कारण है. सवाल-जवाब के बारे में पत्रकार संजय शर्मा ने खुद अपने फेसबुक वॉल पर लिखा है-
Sanjay Sharma- ''मुख्यमंत्री के भाई धर्मेन्द्र यादव का संसदीय इलाका है बदायूँ ..यहाँ डीपी यादव की रिश्तेदार जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ लाये गए अविश्वास प्रस्ताव की तनातनी के चलते 12 जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण कर लिया गया . मैंने डीजीपी महोदय से इस संबंध में पूछा तो उनकी हालत देखने लायक थी ..बाद में डीजीपी महोदय ने मुझसे ही कह दिया कि मुझे उनसे ज्यादा पता है ..आप भी सुनिए मेरे सवाल और डीजीपी साहब के जबाब.''
सवाल-जवाब का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-
https://www.bhadas4media.com/video/viewvideo/689/society-concern/up-ke-dgp-ne-ye-kya-kha-diya.html





