मुजफ्फनगर से प्रकाशित शाह टाइम्स अखबार के कार्यालय का बदायूं में भव्य उद्घाटन हुआ, जिसमें वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और नेताओं के साथ दर्जनों मीडिया कर्मियों को भी सम्मानित किया गया. ब्यूरो चीफ सचिन भारद्वाज ने सभी का आभार व्यक्त किया. इससे पहले सचिन ही शाह टाइम्स के ब्यूरो चीफ थे, लेकिन वे बीच में वह अलग हो गये थे. इस बीच दर्जनों लोग ब्यूरो चीफ बने, पर टिक नहीं पाए.
सचिन ने पुनः ब्यूरो चीफ बनने पर कार्यालय का भव्य उद्घाटन कराया है. इस मौके पर सचिन ने आशा व्यक्त की कि वे इस अखबार को आगे ले जाने में सफल रहेंगे. इस अखबार की जिले में अलग पहचान स्थापित कराएंगे.






