रांची : वरिष्ठ खेल पत्रकार व प्रभात खबर के डिप्टी एडिटर शशिकांत पाठक का निधन सोमवार को उनके आवास पर हो गया. वे पिछले एक साल से फेफड़े के कैंसर से पीडित थे. उनका लंबे समय से इलाज चल रहा था. इसके बाद भी उन्होंने अपना काम जारी रखा. शशिकांत पाठक प्रभात खबर, रांची के स्थानीय संपादक विजयकांत पाठक के बड़े भाई थे.
शशिकांत पाठक ने अप ने करियर की शुरुआत 1985 में प्रभात खबर के साथ की थी. उसके बाद से लगातार प्रभात खबर के साथ ही जुड़े रहे. उन्हें खेल जगत का जानकार पत्रकार माना जाता था. खेलों के बारे में उनकी जानकारी जबर्दस्त थी. शशिकांत के निधन से प्रभात खबर समेत रांची का पत्रकारिता समुदाय दुखी है. शशिकांत का अंतिम संस्कार आज ही किया जाएगा. तमाम लोगों ने उनके निधन पर शोक जताया है.





